Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsLawyers Protest Against Rising Corruption in Tehsil
वकीलों का पांचवे दिन भी प्रदर्शन जारी,समाधान होने तक रहेगा कार्य से बहिष्कार

वकीलों का पांचवे दिन भी प्रदर्शन जारी,समाधान होने तक रहेगा कार्य से बहिष्कार

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - पिछले चार दिनों से तहसील में बार संघ के वकील भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वकीलों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, प्रदर्शन जारी रहेगा। बार संघ के महासचिव प्रदीप कुमार और अन्य वकीलों ने मिलकर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई।

Feb 04, 2026 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

पिछले चार दिनों से तहसील में बार संघ के वकीलों का तहसील में बढते भ्रष्टाचार को लेकर चल रहा प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील में नारेबाजी कर अधिकारियों व पटल पर काम करने वाले कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाएं। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक तहसील से पूरी तरह से भ्रष्टाचार को बंद नहीं कर देते तब तक इसी तरह से प्रदर्शन जारी रहेगा। बुधवार को बार संघ के अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील में मार्च निकाला। तहसील अधिकारी व कर्मचारी पर रिश्वत खोरी के गंभीर आरोप लगाएं। बार संघ के महासचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि संघ के सभी अधिवक्ता पिछले पांच दिनों से तहसील में नारेबाजी कर रहे है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एड. सचिन आर्य ने कहा कि तहसील के अधिक्तर पटलों पर प्राइवेट कर्मचारी काम कर रहे है। एड. कदम सिंह चंदेल ने कहा कि ग्राम न्यायायल,राजस्व विभाग के अलावा तहसील अधिकारी सरकार के आदेशों की अवहेलना भी कर रहे है। फुलत मार्ग पर एक बाग की धारा 80 करने का मामला भी सामने आया है। ऐसा नहीं है कि अधिकारी इन समस्याओं के बारे में नहीं जानते है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक तहसील में बढता भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता है तब तक इसी तरह से कार्य से बहिष्कार तो रहेगा साथ ही प्रदर्शन भी जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में एडवोकेट जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष नवीन कुमार उपाध्याय, दिमाग सिंह,सुलेमान,सुभाष, राजबीर सिंह,मनेाज कुमार, मुकेश कुमार,राजेन्द्र सैनीसत्या प्रकाश सैनी,विपन कुमार,रेखा देवी,रोशनी सैनी,अशोक सैनी,सुमित कुमार, राजेश कुमार,प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।