Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsLawyers Protest Against Lawyer s Imprisonment in Fake Bail Case Involving Gangster
वकील को जेल भेजने के विरोध में कचहरी में कार्य बहिष्कार, वकीलों का धरना

वकील को जेल भेजने के विरोध में कचहरी में कार्य बहिष्कार, वकीलों का धरना

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - गैंगस्टर की फर्जी जमानत मामले में वकील को जेल भेजने के विरोध में वकीलों ने कचहरी में कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। वकीलों ने जेल अधीक्षक के व्यवहार और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई। पुलिस जांच में जमानतदारों के नाम फर्जी पाए गए, जिसके कारण मामला और गंभीर हो गया।

Dec 04, 2025 12:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

गैंगस्टर की फर्जी जमानत के मामले में वकील को जेल भेजने के विरोध में कचहरी में वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने जहां जेल अधीक्षक के व्यवहार को लेकर आक्रोश जताया वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा वकीलों के साथ सहयोगात्मक रवैया न अपनाने पर भी नाराजगी जताई गईं। बता दें कि खतौली थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने अधिवक्ता व गैंगस्टर के खिलाफ थाना सिविल लाइन में फर्जीवाडे की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्ष 2022 में खतौली थाना पुलिस ने मेरठ के गैंगस्टर के खिलाफ थाने पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में मेरठ के हस्तिनापुर निवासी प्रताप सिंह व बिलख सिंह ने उसकी जमानत ली थी, जिसके आधार पर वह जेल से रिहा हो गया। गैंगस्टर के कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट ने उसकी गैर जमानती वांरट जारी कर दिए,लेकिन उसके बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसके बाद दोनों जमानतदार भी कोर्ट में नहीं पहुंचे। कोर्ट ने मामले में पुलिस को जांच के आदेश कर जमानतदारों को तलब करने के आदेश दिए। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों जमानतदारों के स्थान पर उनके नाम से अन्य लोगों को कोर्ट में पेश किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि जमानतदार बनाए गए प्रताप सिंह की वर्ष 2008 में मौत हो गयी थी। जबकि दूसरे जमानतदार बिलख सिंह ने उसकी जमानत लेने से इंकार कर दिया था। दोनों जमानतदारों के पते भी फर्जी दिए गए थे। इस मामले में खतौली थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने आरोपी गैंगस्टर नीरज बाबा व अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार निवासी नंगला बुजुर्ग थाना भोपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अधिवक्ता को जेल भेज दिया है। गश इसके विरोध में वकीलों ने कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया है।