Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsLawyers and Traders Protest for High Court Bench in Western UP
मुजफ्फरनगर में बाजार बंद, न्यायिक बेंच की मांग पर व्यापारी-वकील एकजुट

मुजफ्फरनगर में बाजार बंद, न्यायिक बेंच की मांग पर व्यापारी-वकील एकजुट

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों और व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिकांश बाजार बंद रहे और शिव चौक पर मानव श्रृंखला बनाई गई। वकीलों ने कहा कि बेंच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को इलाहाबाद नहीं जाना पड़ेगा।

Dec 17, 2025 01:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने जहां विरोध प्रदर्शन किया वहीं व्यापारियों के साथ बाजार भी बंद कराया। साथ ही शिव चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों व व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला व्यापार मंडल और बार एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को शहर के अधिकांश बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराकर सरकार के प्रति असंतोष जताया, वहीं वकीलों ने न्यायालय में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।सुबह से ही नगर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्रों शिव चौक, एसडी मार्केट, रूड़की रोड, गांधी कॉलोनी, सर्राफा बाज़ार, नई मंडी में वकीलों ने बाजार बंद कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वकीलों ने कहा कि पश्चिमी उप्र हाईकोर्ट बेंच की ज़रूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। बेंच बनने से आम लोगों को इलाहाबाद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न्याय तक पहुंच आसान होगी।दोपहर में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी और अधिवक्ता शिव चौक पर एकत्र हुए और वहां मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांग रखी। इस दौरान लोगों ने मुज़फ्फरनगर को बेंच दो और न्याय जनता का अधिकार है जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा लेकिन प्रशासन ने एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया था।