भूमि को खुर्दबुर्द व अवैध निर्माण रोकने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

जानसठ के गांव काटका के तोशीफ ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायत दी है कि उसकी भूमि का मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद विपक्षी मोहीन भूमि में निर्माण का प्रयास कर रहा है। तोशीफ ने एसडीएम से पुलिस को आदेश देने की मांग की है, जिससे स्थिति और गंभीर न हो।

भूमि को खुर्दबुर्द व अवैध निर्माण रोकने की मांग

जानसठ। गांव काटका निवासी तोशीफ ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसकी भूमि से संबंधित वाद एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट की ओर से विवादित भूमि को क्रय-विक्रय न करने तथा खुर्दबुर्द नहीं करने के आदेश पारित किए हुए हैं। जो अभी भी प्रभावी है। फिर भी विपक्षी मोहीन पुत्र युसुफ निवासी गांव काटका विवादित भूमि में निर्माण कार्य करने का प्रयास कर रहा है। इससे मौके पर शांतिभंग होकर कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। पीड़ित ने एसडीएम से विपक्षी मोहीन पुत्र युसूफ को उक्त भूमि को खुर्द-बुर्द व अवैध निर्माण करने से रोकने के लिए पुलिस को आदेश पारित करने की मांग की।

एसडीएम ने पुलिस को आदेश जारी किए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।