स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में छाई आरक्षी कुशम रानी
Muzaffar-nagar News - योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में कुशुम रानी ने महिला एकल और युगल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कुशुम को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर जनपद का नाम रोशन करने हेतु सम्मानित किया।

योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के अंतर्गत लखनऊ में बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी में प्रतियोगिता हुई। इस वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुशुम रानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया कर जनपद का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में प्रतियोगिता के दौरान कुशुम रानी ने महिला एकल एवं महिला युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप उन्हें ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा कुशुम रानी को जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करने हेतु प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


