किसान आंदोलन : मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
किसान आंदोलन : मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरThu, 18 Feb 2021 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें
किसानों द्वारा कृषि विधेयक वापस लिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचना शुरू कर दिया।
गुरुवार को किसानों के प्रदर्शन के चलते मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। बावजूद भारतीय किसान यूनियन के करीब 50 कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंच गए। किसानों के और अधिक संख्या में पहुंचने की संभावना के चलते प्रशासन मुस्तैद है। रेलवे स्टेशन पर पूरी चौकसी बरती जा रही है।