किशोरी के अपहरण व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी पुलिस ने किशोरी के अपहरण और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दीपक नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दीपक ने पीड़िता के पति को फोन पर धमकी दी थी। उसे जेल भेज दिया गया है।

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा किशोरी के परिजनों को किशोरी के अपहरण व परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। गत एक अप्रैल को नई मण्डी थाने में अभियुक्त दीपक पुत्र प्रमोद निवासी, बीराखेडी थाना गंगोह, सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि पीड़िता के पति को फोन पर जान से मारने की तथा उनकी किशोरी को उठा कर ले जाने की धमकी दी गयी थी। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीपक पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बीराखेडी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर हाल पता आवास विकास कालोनी काशीराम थाना सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


