तहसील बार एसो. खतौली के सुभाषचंद अध्यक्ष व सत्यप्रकाश महासचिव बने

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - खतौली तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। सभी 100 मतदाताओं ने मतदान किया। सुभाष चंद को 54 और सत्यप्रकाश सैनी को 44 मत मिले। चुनाव परिणामों के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ी।

तहसील बार एसो. खतौली के सुभाषचंद अध्यक्ष व सत्यप्रकाश महासचिव बने

खतौली तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर एक बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2 बजे से शुरू होकर सांय बजे पूर्ण हुई ।एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चंद को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले।

महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में सत्यप्रकाश सैनी को 44 मत, महेश कुमार को 39 मत मिले जबकि अनुज कुमार को 16 मत ही मिले। नजदीकी मुकाबले में सत्यप्रकाश सैनी ने 5 वोट से जीत दर्ज की । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नवाब सिंह को 54 मत, वेदप्रकाश उपाध्याय को 44 मत मिले, नवाब सिंह ने 10 मतों से जीत हासिल की।महिलाओं के लिए आरक्षित कोषाध्यक्ष पद पर अनामिका को को 56 मत, शकुंतला को 43 मत मिले । उपाध्यक्ष दस वर्ष दो पदों पर गंगा शरण और मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष आठ वर्ष दो पदों पर हरिनिवास व अशोक सैनी, सहसचिव के तीन पदों पर रेखा देवी, युगांक मित्तल, विनीत कुमार गौतम ने जीत दर्ज की । वरिष्ठ सदस्य छह पदों पर राजवीर सिंह, सचिन कुमार आर्य, अमित त्यागी, शाकिर अहमद, विपिन कुमार, विकास कुमार निर्वाचित हुए। कनिष्ठ सदस्य छह पदों पर रवि कुमार, अभिषेक भड़ाना, तरुण मोघा, पंकज कुमार, अमन कुमार, अजय राठी और अंकुश कुमार की बराबर मत होने के कारण दोनों को छः छः माह का कार्यकाल मिलेगा । चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद, विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर जीत का जश्न मनाया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।