पुरकाजी में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई
Muzaffar-nagar News - ग्राम हरी नगर में कश्यप समाज ने महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। ब्लॉक प्रमुख के पति धन प्रकाश ने कार्यक्रम में भाग लिया और समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पुरकाजी। ग्राम हरी नगर में रविवार को कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों में भव्य शोभायात्राएं निकाली। पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख के पति धन प्रकाश ने ग्राम हरीनगर, छपार आयोजित जयंती कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कश्यप समाज के लोगों को महर्षि कश्यप जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्शों और महान विचारों पर प्रकाश डाला तथा समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान ग्राम हरीनगर में आयोजित कार्यक्रम में रामकुमार, विनोद, नितिन, रजत, डॉ. राकेश, कपिल, धन सिंह, मास्टर दुष्यंत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


