महिलाओं ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया पर्व
Muzaffar-nagar News - करवाचौथ के पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। यह त्यौहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। महिलाएं चंद्रमा की पूजा कर, निराहार रहकर चंद्रोदय की प्रतीक्षा...

करवाचौथ के पर्व पर पति की दीर्घायु की कामना करने के साथ सुहागिनों ने व्रत रखकर करवाचौथ का त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। रविवार को सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत मनाते हुए बताया कि यह व्रत महिलाओ के लिए फलदायक माना जाता है। जो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को मनाया जाता है। इस पर्व पर सुहागिन स्त्रियां पति की दीर्घायु,स्वास्थ्य एवं सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निराहार रहकर चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं और शाम को चंद्रमा दर्शन के उपरांत भोजन करती हैं। वही मान्यता है कि करवा चौथ का पूरे विधि-विधान से व्रत रखने पर अखंड सौभाग्यवति होने का वरदान मिलता है। इस दिन शिव-पार्वती,कार्तिकेय,श्री गणेश जी व चंद्रमा की विधिवत पूजा की जाती है। सुहागिन महिलाएं संध्या के समय शुभ मुहूर्त में व्रत कथा का पाठ करती हैं। फिर चंद्रोदय होने पर छलनी में से चंद्रमा के दर्शन कर अपना व्रत खोलती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


