Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsJoyful Celebration of Chhoti Diwali with Lights and Festivities
जनपदभर में छोटी दीपावली व नरक चतुर्दशी पर की पूजा अर्चना

जनपदभर में छोटी दीपावली व नरक चतुर्दशी पर की पूजा अर्चना

संक्षेप: Muzaffar-nagar News - -- घरों, प्रतिष्ठानों व कार्यालयों तथा मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गयाजाया गया। शहर में पंच पर्व दीपोत्सव के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी व छोटी दीपावली

Sun, 19 Oct 2025 11:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

दीपों का पर्व छोटी दीपावली का त्यौहार शहर में हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से झालरों व रंग बिरंगी लाइटों तथा दीयों व मोमबत्ती की रोशनी से जगमगाया। लोगों ने दीपोत्सव पर लक्ष्मी-गणेश, कुबेर की श्रद्धा व भक्तिपूर्वक पूजा अर्चना की साथ ही अपने प्रतिष्ठानों पर भी भावपूर्ण पूजा अर्चना की। इसके अलावा सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों को भी खूबसूरती के साथ सजाया गया। शहर में पंच पर्व दीपोत्सव के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी व छोटी दीपावली का पर्व श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नरक चतुर्दशी को रूप चौदस भी कहते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दिन श्रीकृष्ण ने भौमासुर अर्थात नरकासुर का वध किया था और उसकी कैद से लगभग 16 हजार महिलाओं को मुक्त कराया था। इसी खुशी के कारण दीप जलाकर उत्सव मनाया जाता है। सूर्यास्त के पश्चात लोग अपने घरों के दरवाजों पर दीये जलाकर दक्षिण दिशा में उनका मुख करके रखते हैं तथा पूजा-पाठ करते हैं। छोटी दीपावली पर लोगों ने अपने घरों को अच्छी तरह साफ सुथरा कर आकर्षक झालरों, बंदनवार, फूलों तथा अन्य आकर्षक लाइटों से सजाया। घरों व प्रतिष्ठानों में आकर्षक रंगोली आदि बनाई गई साथ ही रंग बिरंगी आकर्षक झालरें लगाकर घरों व प्रतिष्ठानों को रोशन किया। पूरे शहर को आकर्षक रूप से सजाया हुआ है। रात में सभी ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों तथा कार्यालयों पर लक्ष्मी-गणेश-सरस्वती व कुबेर की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की तथा मिठाई आदि बांटी। घरों में स्वादिष्ट मिठाई व व्यंजन बनाए गए। एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं दीपोत्सव के दूसरे दिन छोटी दीपावली पर लोगों ने एक दूसरे के यहां जाकर आकर्षक गिफ्ट, मिठाई, ड्राईफ्रूट, फल आदि वितरित करते हुए एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। दूर स्थानों पर रहने वाले शुभचिंतकों को फोन व वीडियो कॉल और सोशल मिडिया द्वारा शुभकामनाएं दी गई। पटाखे छुड़ाकर दीपावली पर्व मनाया नरक चतुर्दशी व छोटी दीपावली पर देर शाम पूजा अर्चना के बाद खुशियां मनाते हुए पटाखे छुडाए। बच्चे पटाखे छुड़ाने के लिए पूरी तरह लालायिक थे। उन्होंने अपने माता-पिता व परिजनों तथा बड़ों के साथ पटाखे छुडाए। हालांकि पटाखों पर बैन था, फिर भी लोगों में पटाखे छुडाने का क्त्रेज देखते ही बनता था। इस बार दीपावली पर पटाखों की आकर्षक रंगबिरंगी छटा आसमान में बडी आकर्षक देखी गई। लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शहर गऊशाला नदी रोड स्थित पंडित हर्ष कौशिक व नई मंडी पटेलनगर के पंडित चिराग ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर की रात 9 बजकर 03 मिनट पर होगा। दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ समय शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस समय में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। पूजन का समय प्रदोष काल मुहूर्त (मुख्य) - शाम 07:08 से 08:18 रात्री तक 1 घंटा 10 मिनट प्रदोष काल - शाम 05:46 से 08:18 तक वृषभ काल (स्थिर लग्न) - शाम 07:08 से 09:03 तक निशिता काल मुहूर्त रात 11:41 रात्री से 12:31 रात्री (21 अक्टूबर)