जौला में शहीदी दिवस पर किया शहीदों को नमन

जौला में शहीदी दिवस पर किया शहीदों को नमन

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - गांव जौला में शहीदी दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। 1857 के युद्ध में 200 क्रांतिकारी शहीद हुए थे। तिरंगा सेवा समिति ने शहीद स्मारक बनवाया है, जहां हर वर्ष श्रद्धांजलि दी जाती है। इस बार...

Sep 15, 2025 03:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

गांव जौला में शहीदी दिवस पर क्रांतिकारियों को याद किया गया। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अंग्रेजों के साथ वर्ष 1857 में हुए युद्ध में गांव जौला के जंगल में 200 क्रांतिकारी शहीद हो गए थे। उनकी याद में तिरंगा सेवा समिति जौला द्वारा शहीद स्मारक बनवाया गया था। जहां हर वर्ष शहीदों को याद किया जाता है। रविवार को भी शहीद स्मारक पर पहुंचकर ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान हाजी जमशेद, मोमीन जौला, तिरंगा सेवा समिति के अध्यक्ष इकबाल राणा एडवोकेट, शाहिद राणा, डा. रिजवान, वसीम राणा, मा. अमित, कुलदीप ठा., अब्दुल्ला राणा, खुशी जंग, गुलरेज राजपूत, मोनू प्रधान आदि मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।