Muzaffarnagar News: जैन सम्राट गौरव सम्मेलन: 150 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस पर जैन औषधालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, जैन युवा सम्मेलन और मेधावी छात्रों का अलंकरण समारोह शामिल था। 150 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जैन मिलन मुजफ्फरनगर मेन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रेम पुरी स्थित जैन औषधालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, जैन युवा सम्मेलन और मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विपिन जैन, संजय जैन व राजीव जैन नावला वाले (पारस टीएमटी) द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। मुख्य अतिथि हर्षवर्धन जैन, मंच उद्घाटनकर्ता मनोज जैन, चित्र अनावरणकर्ता राजेश जैन तथा दीप प्रज्ज्वलनकर्ता पंकज जैन रहे। योगेंद्र जैन एड. व राजकमल जैन ने महाराज का पाद प्रक्षलन किया।भारतीय
जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद जैन रितुराज ने सम्राट चंद्रगुप्त व सम्राट संप्रति के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया। समारोह में पुण्यांजलि ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद हाईस्कूल, इंटर, सीए और बी.टेक के लगभग 150 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, शाखा अध्यक्ष आदीश जैन, मंत्री पंकज जैन, कोषाध्यक्ष नीरज जैन व संयोजक संजीव जैन सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे। मंच संचालन अरियंजय जैन, राकेश जैन व अभिषेक जैन ने किया।

