आइपीएल शुगर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जुआ न खेलने की शपथ दिलाई

आइपीएल शुगर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जुआ न खेलने की शपथ दिलाई

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - छपार/ रोहाना।ं आनलाइन जुआ पर रोकथाम के लिए आइपीएल शुगर ने अनोखी पहल करते हुए मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों को जुआ न खेलने की शपथ दिलाई गई। आनलाइन ज

Sep 12, 2025 02:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

आनलाइन जुआ पर रोकथाम के लिए आइपीएल शुगर ने अनोखी पहल करते हुए मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों को जुआ न खेलने की शपथ दिलाई गई। रोहाना कलां में स्थित आइपीएल में बुधवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने मिल के सभी अधिकारियों ओर कर्मचारियों को जुआ न खेलने की शपथ दिलाई। इकाई प्रमुख ने कहा कि जुआ एक अभिशाप व सामाजिक बुराई है, जिसकी लत लगने से आर्थिक व सामाजिक नुकसान होते हैं, जिससे कई परिवार उजड गए। आज आनलाइन जुआ धडल्ले से खेला जा रहा है, सरकार ने भी कई आनलाइन गेम्स को प्रतिबंध किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिल के सभी कर्मचारियों ने जुआ न खेलने की बात कही। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक आर के तिवारी, रामबीर लल्लर, पंकज बालियान, तरुण गौड मौजूद रहे।