Muzaffarnagar News: सीडीओ ने किया पंचायत सचिवालय व कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: फोटो - 13 मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर कंडारकर ने विकास खण्ड शाहपुर के काकड़ा पंचायत सचिवालय और बघरा के कम्पोजिट विद्यालय तावली का निरीक्षण

Muzaffarnagar News: सीडीओ ने किया पंचायत सचिवालय व कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण

Muzaffarnagar News: मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर कंडारकर ने विकास खण्ड शाहपुर के काकड़ा पंचायत सचिवालय और बघरा के कम्पोजिट विद्यालय तावली का निरीक्षण किया। काकड़ा सचिवालय का भवन 1966 का निर्मित और अत्यंत जर्जर मिलने पर सीडीओ ने बीडीओ शाहपुर को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से इसका तकनीकी मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को समयबद्ध औपचारिकताएं पूर्ण कर जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण व नवीन पंचायत सचिवालय निर्माण का प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद, सीडीओ ने कम्पोजिट विद्यालय तावली का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन और स्मार्ट क्लास की व्यवस्थाओं को देखा।

छात्रों से संवाद के बाद उन्होंने स्वच्छता, अभिलेख संधारण और भोजन व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता जताई। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को व्यवस्थाओं में समयबद्ध सुधार सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।