सीबीएसई बोर्ड इंटर की छात्र-छात्राएं सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। टॉपर वंशिका राठी को 94%, सारा सिद्धिकी को 92% और आयुषी को 89% अंक पर ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन मिस हनी अन्तल ने किया।

सीबीएसई बोर्ड इंटर की छात्र-छात्राएं सम्मानित

शुक्रताल मार्ग स्थित इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में में आयोजित सम्मान समारोह में सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को ट्रॉफी ओर नगद पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल प्रबंधक विराज तोमर व प्रधानाचार्या अलका वर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर छात्रा वंशिका राठी ,दूसरे स्थान पर सारा सिद्धिकी 92 प्रतिशत,ओर आयुषी 89 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्कूल प्रबंधक विराज तोमर ने ट्रॉफ़ी के साथ नकद पुरस्कार के रुप में 3100 रुपये 2100 रुपये- ओर 1100 रुपये देकर सम्मानित किया।

वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वंशिका,दिया दुहन, वर्निका सहरावत,अनुकल्प,अक्षिका,टुकेश्वर दयाल, मशाम ज़ेहरा, वंशिका जॉन, झान्वी,ओर पारुल, रही इन सभी छात्र छात्राओ को भी ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मिस हनी अन्तल ने किया। इस अवसर रेखा शर्मा, प्रीति शर्मा, आर आर मिश्रा,मौ रिहान, मौ फरमान, अजय गुप्ता, विनती शर्मा, साक्षी, खुशी आदी मौजूद रही।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।