गांव-गांव पंचायत कर संगठन मजबूत करेगी भाकियू: राकेश टिकैत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

भोपा गांव धीराहेडी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। राकेश टिकैत ने स्मार्ट मीटरों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि संगठन किसानों के हितों के लिए लड़ता रहेगा।

गांव-गांव पंचायत कर संगठन मजबूत करेगी भाकियू: राकेश टिकैत

भोपा गांव धीराहेडी मे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। पंचायत में निर्णय लिया कि गांव दर गांव जाकर उन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संघर्ष किया। पंचायत का संचालन चांदवीर सिंह ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने पर चर्चा हुई।

किसान नेता की बात

पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर किसानों और ग्रामीणों के साथ हेराफेरी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं और गांवों में जबरन इन्हें लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हितों की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा और किसानों को अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी पड़ेगी।

किसानों की समस्याएं

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसान गेहूं के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे हैं, जबकि किसानों को गन्ना, गेहूं और सरसों जैसी फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे। खाद और डीजल की समस्या आने की आशंका भी जताई। टिकैत ने कहा कि खेती में अत्यधिक केमिकल के उपयोग से जमीन खराब हो रही है और किसानों को अपने खानपान व स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने दिए जाएंगे। किसान आंदोलनों में यूनियन को लगातार सफलता मिली है। जिससे आगे भी किसानो की समस्या को सरकार के सामने संगठन उठाता रहेगा। पंचायत का संचालन चांदवीर सिंह व अध्यक्षता मंगत सिंह ने किया। नवीन राठी जिला अध्यक्ष, बिट्टू प्रधान जिला सचिव, मनीष अहलावत जिला महासचिव, हरिओम राठी महामंत्री, सरदार आमिर सिंह मंडल महासचिव, सर्विंद्र राठी ,मनीष चेयरमैन ऋषिपाल राठी ग्राम प्रधान, गुलवीर राठी, प्रमोद शर्मा, श्यामवीर, प्रमोद अहलावत, अनुज राठी ब्लॉक अध्यक्ष, पवन राठी, किशन राठी, विकास चौधरी जिला महासचिव, पप्पू राठी, ओमबीर राठी, सुक्रपाल राठी पूर्व प्रधान, प्रवीन प्रजापति, चांदवीर राठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या भारतीय किसान यूनियन का सदस्यता अभियान भोपा गांव में हुआ?−
हाँ, भोपा गांव धीराहेडी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar Newsगांव-गांव पंचायत कर संगठन मजबूत करेगी भाकियू: राकेश टिकैत