आशादीप संस्थान में हवन—पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज

Apr 06, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - जानसठ रोड स्थित आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग प्रशिक्षण संस्थान में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान रामबीर सिंह रहे। दिव्यांग बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई और सभी को प्रसाद दिया गया।

आशादीप संस्थान में हवन—पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज

जानसठ रोड स्थित आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ-हवन में मुख्य यजमान रामबीर सिंह सपत्नीक रहे, जिन्होंने पंडित दिनेश शास्त्री के सानिध्य में आहुतियां दीं। इससे पूर्व संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्रा, संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। हवन के पश्चात राजकुमारी द्वारा दिव्यांग बच्चों व स्टाफ को चॉकलेट वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद दिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष इंजी. बीआर शर्मा, मंत्री इंजी. आरके गोयल और प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा, शिक्षिका रीना चौधरी, शिवानी त्यागी, जीवनी बंसल, मीना सिंह, पवन बंसल, मुरली, सोनी, कपिल, सचिन, राजेश, अंजू पाल, प्रतीक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।