Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsInauguration of MLA Sports Competition in Barla by Cabinet Minister Anil Kumar
विधायक खेल स्पर्धा में 400 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

विधायक खेल स्पर्धा में 400 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - गांव बरला के शहीद राधेश्याम स्पोर्ट्स स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 400 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि सरकार युवा शक्ति को दिशा देने के लिए कार्यरत है। एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

Dec 02, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

बरला। गांव बरला के शहीद राधेश्याम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने फीता काटकर किया। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत सोमवार को गांव बरला में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पुरकाजी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार युवा शक्ति को नई दिशा देने, उन्हें अवसर व मंच प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी संकल्प को आगे बढाते हुए ऐसी प्रतियोगिताएं न सिर्फ प्रतिभाओं को आगे लाती है, सामाजिक एकता, सौहार्द और सकरात्मक राजनीति की मिसाल भी पेश करती है। सोमवार को एथलेटिक्स में कबड्डी, वालीबाल, दौड़, शाटपुट, लंबी व ऊंची कूद, कुश्ती व बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई। खिलाड़ियों का पंजीकरण आनलाइन व क्यूआर कोड के द्वारा किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर अनिल त्यागी, विजय पाल त्यागी, प्रबंधक सुशील त्यागी, सुधीर कुमार त्यागी, प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार, मांगेराम त्यागी, प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, सुनील त्यागी, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अजय कुमार, अक्सीर खान व अंकुर कुमार, दुष्यंत त्यागी, मुनेश त्यागी, हरीश कुमार, बबलू गुर्जर व अमित प्रधान मौजूद रहे।