ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरशुकतीर्थ में शिष्यों ने व्यास पूर्णिमा पर गुरु की चरण वंदना

शुकतीर्थ में शिष्यों ने व्यास पूर्णिमा पर गुरु की चरण वंदना

फोटो समाचार 19, 104-106

शुकतीर्थ में शिष्यों ने व्यास पूर्णिमा पर गुरु की चरण वंदना
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSun, 05 Jul 2020 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बारिश के बीच विभिन्न आश्रमों में सैकड़ों शिष्यों ने अपने-अपने गुरुजनों की आरती पूजा अर्चना कर वस्त्र, फल, दक्षिणा उपहार आदि भेंट किए। हालांकि आश्रमों में गुरु दर्शन को आए शिष्यों को पांच की संख्या में ही अंदर जाने दिया गया साथ ही सेनिटाइजर का प्रयोग भी किया गया।श्री शुकदेव आश्रम पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज का शिष्य रामस्नेही शास्त्री, कथा व्यास आशीष माधव शास्त्री, दीपक, हरीश कांत आदि ने तिलक कर पूजन किया। हनुमद्धाम में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज का शिष्य आनंद महाराज, पुजारी परशुराम, हरियाणा से आए शिव कुमार, कमलेश, ज्योति वर्मा, जितेंद्र, राममेहर आदि ने विधि-विधान से पूजन किया। हनुमद्धाम में प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा पर उद्यमी समाजसेवी भीमसैन कंसल द्वारा आयोजित किया जाने वाला विशाल भंडारा इस बार भी आयोजित किया गया। इस बार सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए इसे राम रसोई भवन के हॉल के बजाए कथा पंडाल में आयोजित किया गया। भीमसैन कंसल, पराग कंसल आदि ने प्रसाद वितरित किया। श्री दंडी आश्रम में गुरुदेवेश्वराश्रम जी महाराज का पंडित आचार्य लवकुश, दिल्ली से आए रिंकू वशिष्ठ, संगीता वशिष्ठ, मनोहर लाल आदि ने पूजन किया। ब्रह्म विद्या पीठ श्रीमहेश्वर आश्रम में दंडी स्वामी महादेव आश्रम जी महाराज के दर्शन को भी बड़ी संख्या में उनके अनुयायी पहुंचे। मानव निर्माण आश्रम में स्वामी वेददास जी महाराज, उदासीन निर्माण आश्रम में बाबा कृपाल दास, महाशक्ति सिद्ध पीठ में योगिनी राजनंदेश्वरी, मां अन्नपूर्णा सिद्ध पीठ में महामंडलेश्वर गोपालदास जी महाराज, गौडीय मठ में स्वामी गोविंद दास महाराज, रामानुज कोटि आश्रम में स्वामी विष्णु आचार्य, सत साहेब आश्रम में स्वामी रामदास महाराज, संत मंडल आश्रम में विचारानंद उर्फ छोटू महाराज, बावुचर कुटी पर महंत धर्मदास महाराज, खिचड़ी वाले बाबा के आश्रम पर महंत मोहनदास जी महाराज, गीता घाट में स्वामी गीतानंद महाराज, रविदास आश्रम में महंत सत्यानंद जी महाराज, साध्वी ज्योति, पीपलदास, गुरूवचन कौर का दूरदराज क्षेत्रों से आए शिष्यों ने अपने अपने गुरुजनों की पूजा अर्चना आरती कर वस्त्र, फल, दक्षिणा उपहार आदि भेंट किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें