वन भूमि पर गेहूं की फसल उगाने का आरोप
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में 1200 बीघा वन भूमि पर अवैध गेहूं की फसल उगाने के मामले में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अंकित जावला ने पुलिस से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वन भूमि का दुरुपयोग किया जा रहा है और मार्च में इस मुद्दे पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

मुजफ्फरनगर। 1200 बीघा वन भूमि पर अवैध रुप से गेहू की फसल उगाने के मामले में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला ने पुलिस कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। अंकित जावला ने बताया कि शुक्रतीर्थ गंगा खादर और शिवपुरी क्षेत्र में बड़े स्तर पर वन संरक्षित भूमि का दुरुपयोग किया जा रहा है। करीब 1200 बीघा वन भूमि पर अवैध रूप से गेहूं की फसल लगवाई गई है। मार्च महीने में इस मुद्दे को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय संबंधित वन रेंजर ने साफ तौर पर इन आरोपों को नकार दिया था और कहा था कि किसी भी प्रकार की खेती नहीं कराई गई।
उन्होंने इस मामले में भष्ट्राचार के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई नहीं करता तो वह जनपद में 13 अप्रैल को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


