आईसीएआर व एग्रोस्टार के एमओयू होने का किसानों को मिलेगा लाभ: डा. देवराज आर्य

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने एग्रीटेक कंपनी एग्रोस्टार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी वैज्ञानिक कृषि को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए है। इसके तहत एग्रोस्टार और आईसीएआर मिलकर कृषि उत्पादकता बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य और किसान आय को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेंगे।

आईसीएआर व एग्रोस्टार के एमओयू होने का किसानों को मिलेगा लाभ: डा. देवराज आर्य

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने देशभर में वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रसार, एआई-आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के विस्तार तथा किसान क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत की अग्रणी एग्रीटेक कंपनी एग्रोस्टार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर एग्रोस्टार के उपाध्यक्ष एवं मुजफ्फरनगर के प्रमुख समाजसेवी एवं कृषि मामलों के विशेषज्ञ डॉ. देवराज आर्य ने कहा कि यह साझेदारी भारतीय किसानों के लिए वैज्ञानिक कृषि को अधिक सुलभ, व्यावहारिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आईसीएआर की शोध विशेषज्ञता और एग्रोस्टार की डिजिटल पहुंच एवं किसान सहभागिता तंत्र को एकीकृत कर हम ऐसे स्केलेबल और टिकाऊ समाधान विकसित करना चाहते हैं, जो कृषि उत्पादकता, मृदा स्वास्थ्य और किसान आय को सुदृढ़ करने में सहायक हों।

आईसीएआर की भूमिका

आईसीएआर, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत देश की सर्वोच्च कृषि अनुसंधान संस्था है, जो राष्ट्रीय स्तर पर कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार गतिविधियों के समन्वय एवं मार्गदर्शन का दायित्व निभाती है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीएआर के महानिदेशक एवं सचिव डॉ. एमएल जाट ने की। आईसीएआर की ओर से उप महानिदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने पूसा परिसर/कृषि भवन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। डॉ. आरके सिंह, एडीजी एक्सटेंशन ने कार्यक्रम का संयोजन किया यह साझेदारी विश्व के सबसे बड़े कृषि अनुसंधान नेटवर्क में से एक आईसीएआर तथा भारत के तेजी से उभरते किसान-केंद्रित एगटेक प्लेटफॉर्म एग्रोस्टार को एक साझा मंच पर लेकर आती है। आईसीएआर की शोध एवं विस्तार विशेषज्ञता और एग्रोस्टार के व्यापक डिजिटल किसान नेटवर्क के संयोजन से यह पहल कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल हानि में कमी, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, खेती की लागत में कमी तथा किसानों के लिए बेहतर बाजार अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेगी। समझौते के तहत एग्रोस्टार और आईसीएआर तकनीकी ज्ञान हस्तांतरण, वैज्ञानिक फसल निदान प्रणाली, किसान परामर्श सेवाओं, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, फील्ड ट्रायल्स तथा कृषि प्रौद्योगिकियों के व्यावसायिक विस्तार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। इसमें उन्नत फसल किस्मों एवं हाइब्रिड्स, जैविक नवाचारों तथा सूक्ष्मजीव-आधारित अनुसंधान को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे टिकाऊ कृषि पद्धतियों को मजबूती मिल सके। यह पहल एग्रोस्टार के एशिया के सबसे बड़े एग्री एडवाइजरी सेंटर तथा आईसीएआर के देशव्यापी अनुसंधान संस्थानों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों की संयुक्त विशेषज्ञता का लाभ उठाएगी। यह साझेदारी भारतीय किसानों के बीच स्मार्ट कृषि उपकरणों, डिजिटल निर्णय सहायता प्रणालियों तथा सतत कृषि पद्धतियों के अपनाने को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Voice of UP

----

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईसीएआर और एग्रोस्टार के बीच समझौता किस उद्देश्य से किया गया है?
समझौता वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रसार, एआई-आधारित कृषि परामर्श सेवाओं के विस्तार तथा किसान क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।