ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरट्रैक्टर की टक्कर से पति-पत्नी घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से पति-पत्नी घायल

गांव सिकरेड़ा में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर एक दुकान में जा घुसा, दुकान के बाहर बैठा दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार...

ट्रैक्टर की टक्कर से पति-पत्नी घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरThu, 16 Sep 2021 08:31 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव सिकरेड़ा में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर एक दुकान में जा घुसा। दुकान के बाहर बैठा दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया।

गुरुवार की शाम गांव सिकरेड़ा निवासी देवेन्द्र पुत्र जगराम अपनी पत्नि उषा के साथ गांव के बाहर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित अपनी दुकान के बाहर बैठा हुआ था।इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक बड़ी तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर लेकर आया तथा अनियंत्रित ट्रैक्टर देवेन्द्र की दुकान में घुस गया।जिससे देवेन्द्र व उसकी पत्नी ऊषा दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उठाया और उपचार के लिए जानसठ अस्पताल में भिजवाया। आरोपी चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें