महिलाओं व बच्चों ने की होलिका की पूजा अर्चना, रात्रि 12 बजे के बाद हुआ होलिका दहन

Mar 03, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - - होली की पूजा अर्चना कर परिवार व बच्चों की दीर्घायु की कामना की महत्वपूर्ण.. महिलाओं व बच्चों ने की होलिका की पूजा अर्चना, रात्रि 12 बजे के बाद हुआ

महिलाओं व बच्चों ने की होलिका की पूजा अर्चना, रात्रि 12 बजे के बाद हुआ होलिका दहन

मुजफ्फरनगर। जनपद भर में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लासपूर्व व धूमधाम के साथ मनाा गया। जनपदभर में सोमवार की रात्रि 12 बजे के बाद 1215 स्थानों पर होलिका दहन हुई। उधर सुबह से ही महिलाएं व बच्चों ने होलिका स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर परिवार व बच्चों की दीर्घायु व खुशहाली की प्रार्थना की। होली पर्व पर जनपदभर में 1215 स्थानों पर होलिका सजाई गई है। सोमवार को शहर में अनेक स्थानों पर विशाल होली बनाई गई। प्रात:काल से ही शहर के शामली रोड स्थित गर्बी स्कूल, गऊशाला मौहल्ला, हनुमान चौक, सर्राफा बाजार, शिव चौक, टाउन हाल रोड स्थि बालाजी चौक, कृष्णापुरी, रामपुरी, आदर्श कालोनी, साकेत कालोनी, प्रेमपुरी, भारत माता चौक, नई मंडी, गांधी कालोनी, इन्दिरा कालोनी, कूकडा चौक, एटूजेड कालोनी, भोपा रोड समेत शहर में अनेक स्थानों पर सजाई गई होलिका पर पहुंचकर महिलाओं ने बच्चों की दीर्घायु व परिवार की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की।

महिलाओंं ने प्रात:काल स्नानादि से निवृत्त होकर बच्चों को आकर्षक रूप से नए कपड़े पहनाकर उनके गले में होली हार जिसमें छुआरे, मखाने, गोला, मिठाई के बताशे आदि को धागे में पिरो कर पहनाया तथा होली पर पहुंचकर होली को दूध व गंगाजल से सींचकर होली की सात बार परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत को लपेटकर तथा गोबर के बने सरकंडे की माला अर्पित की और प्रसाद चढ़ाया तथा बच्चों के साथ भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए पूजन किया। इस दौरान होली पूजने वाली महिलाओं और बच्चों की काफी भीड़ जगह-जगह होलिका स्थल पर देखने को मिली। होली पूजन के बाद महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजन किया। इसके पश्चात महिलाओं, बच्चों व परिवार के लोगों के साथ अपने परिवार के द्वारा बनाए गए देव स्थान पर पहुंचकर घर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए देव पूजा अर्चना की तथा ग्राम देवी-देवता की भी पूजा की गई। पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था रही चाक चौबंद होली पर्व पर शहर के साथ-साथ कस्बों व देहात क्षेत्रों में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अनेक स्थानों पर पुलिस अधिकारी सुरक्षा को लेकर खुद कमान संभाले रहे। एसएसपी व एसपी सिटी जनपद में अनेक स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है। --- देर रात्रि हुआ होलिका दहन इस साल होलिका दहन भद्रा के पुच्छ काल में किया जाएगा। शुभ समय रात्रि 12 बजे के बाद होलिका दहन हुई। सभी ने होलिका दहन पर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। होलिका दहन स्थल पर लोगों ने ढोल व डीजे आदि बजाकर लोगों ने खूब डांस किया और रंग-गुलाल आदि लगाते हुए गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी तथा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए होलिका दहन किया गया। ---- चन्द्र ग्रहण के कारण 4 मार्च को खेला जाएगा रंग महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि परंपरागत तिथि के अनुसार होली उत्सव पूजन एवं दहन पूर्णिमा तिथि में माना गया है यह पूर्णिमा तिथि फाल्गुन कृष्ण पक्ष पूर्णिमा दिनांक 2 मार्च सोमवार शाम 5:55 से प्रारंभ होकर 3 मार्च मंगलवार शाम 4:40 तक रहेगी,वहीं 3 मार्च को मंगलवार को चंद्र ग्रहण शाम 3:26 से 6:46 तक है अत: इस समय कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकता है। अत: रंगों का त्यौहार 4 मार्च दिन बुधवार को श्रेष्ठ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।