एसडीएम-सीओ ने फ्लैग मार्च के साथ होली दहन स्थलों का किया निरीक्षण

Mar 01, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - होली पर्व को लेकर एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और होलिका दहन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम-सीओ ने फ्लैग मार्च के साथ होली दहन स्थलों का किया निरीक्षण

होली के पर्व को लेकर एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने बाजारों और संवेदनशील स्थानों का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही होलिका दहन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इससे पूर्व कोतवाली परिसर में सीओ ने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़गड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।