छात्र-छात्राओं ने होली महोत्सव में एक दूजे को लगाया गुलाल

Feb 28, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल रहकडा में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि सीनियर छात्रों ने नाटक के माध्यम से प्रेम और एकता का संदेश दिया।

छात्र-छात्राओं ने होली महोत्सव में एक दूजे को लगाया गुलाल

सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल रहकडा में होली महोत्सव धूमधाम से सीनियर और जूनियर, दोनों विंग के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर भाईचारे और सौहार्द से त्यौहार का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा से हुआ, जहां शिक्षकों ने विद्यार्थियों को होली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने होली के प्रसिद्ध गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया, वहीं सीनियर विंग के छात्रों ने नाटक के माध्यम से आपसी प्रेम और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने कहा कि होली केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर के भेदभाव को मिटाकर आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संचार करने वाला त्यौहार है। हमें इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।