ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरहिन्दू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

हिन्दू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

हिन्दू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

हिन्दू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSun, 14 Nov 2021 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पहुंच कर कांग्रेस द्वारा लगातार हिन्दू और हिन्दुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से करने पर कांग्रेस का पुतला दहन किया।

रविवार को शिव चौक पहुंचे राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी व राहुल गांधी ने जिस प्रकार से हिन्दुत्व व हिन्दू संगठनों की तुलना आतंकी संगठन बोको हरम व आईएसआईएस से की है बहुत ही निन्दनीय है। इसे हिन्दू समाज किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। राशिद अल्वी और राहुल गांधी के हिंदू और हिन्दुत्व पर दिए गए बयानों की कड़ी आलोचना की गई। जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी और नगर अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता की आलोचना की है। पुतला दहन के अवसर पर मुख्य रूप से प्रवीण जैन, संजय गोस्वामी, सोनू माहेश्वरी, सुनील वर्मा, प्रमोद वर्मा, अमरीश शर्मा, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर, संजीव मलिक, सीमा ठाकुर, निरूपमा मोयल, चौ. शिवपाल सिंह, राजू पाल, गीता ठाकुर, पिंकी चौधरी, रेणू वर्मा, साहिल अरोरा, अजीत बाल्मीकि, संजय कुमार, राजकुमार गर्ग, नवीन पुण्डीर, कन्हैया शर्मा, तनिष्क गोस्वामी, सरदार जागन सिंह पाल, अनिरूद शर्मा, सरदार जाखन सिंह, गोविन्द, जगदीश मोदी, श्याम वर्मा, पुनीत कुमार, प्रतीक कुमार, संजय कुमार व हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें