Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में गंगा खतरे के निशान के पास,स्नान करने वालों को चेतावनी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: शिवालिक पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के कारण सोलानी और बाण गंगा नदी उफान पर हैं। शुकतीर्थ में गंगा के जल स्तर में वृद्धि के चलते गहरे पानी में ना जाने की सलाह दी गई है। किसानों ने ऊपरी स्थान पर पलायन किया है और प्रशासन अमावस्या स्नान को लेकर सतर्क है।

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में गंगा खतरे के निशान के पास,स्नान करने वालों को चेतावनी

Muzaffarnagar News: शिवालिक पहाड़ी क्षेत्र हो रही बारिश के चलते सोलानी नदी व बाण गंगा उफान पर है।शुकतीर्थ में सोमवार को गंगा में स्नान करने वाले को गहरे पानी मे न जाने की सलाह दी गयी है।मंगलवार को होने वाले अमावस्या स्नान को लेकर गंगा पुलिस सतर्क हो गयी है। शुकतीर्थ में गंगा का जल स्तर बढ़ा हुआ है।सोमवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास बना रहा।सोलानी व बाण गंगा किनारों से बाहर होकर खेतों में फैल गई है। जिससे फसलें जलमग्न हो गई हैं।निचले स्थान पर रहने वाले किसानों ने ऊपरी स्थान की ओर पलायन कर लिया है। पशुपालक अपने पशुओं को ऊपरी स्थान पर ले आये हैं।शुकतीर्थ

में स्नान घाट की निचली पैड़ियाँ जलमग्न हो गयी हैं।गंगा सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं से गहरे पानी मे न जाने की सलाह माइक द्वारा दी जा रही है।मंगलवार को अमावस्या पर होने वाले स्नान को लेकर प्रशासन सतर्क है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMuzaffarnagar News: शुकतीर्थ में गंगा खतरे के निशान के पास,स्नान करने वालों को चेतावनी