
बारिश से जनपद में 18 मकान आंशिक रूप से हुए क्षतिग्रस्त
संक्षेप: Muzaffar-nagar News - पिछले कई दिनों की बारिश के कारण मुजफ्फरनगर में 18 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सोनाली और गंगा नदियाँ खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन बारिश से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन ने बाढ़...
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश को लेकर जनपद में 18 मकान आंशिक रूप से क्षतिगस्त हुए हैं। हालांकि अभी जनपद में बाढ जैसे हालत नहीं है। सोनाली और गंगा अभी खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बाढ से निपटने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपदाओं से संबंधित सूचना प्राप्त करने के लिए सदर तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम सदर तहसील के कमरा नम्बर सात में बनाया गया है। यहां पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न तिथियों में लगाई गई है।
मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड में विगत दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण तहसील सदर क्षेत्र में आपदाओं से संबंधित सूचना प्राप्त करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 0131-2431504 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम में कर्मचारी अनिल कुमार त्यागी, सतेन्द्र कुमार, धर्मपाल सिंह, शोभित कुमार की विभिन्न तिथियों में ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी सुबह सात से शाम के सात बजे तक कंट्रोल रूम में रहकर टेलीफोन पर प्राप्त होने वाली सूचना व समस्या को पंजिका में दर्ज करेंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी जनपद के बाढ जैसे हालात नहीं है। सोनाली और गंगा खतरे के निशान से नीचे है। लगातार हो रही बारिश से बाढ जैसे स्थिति बन सकती है। बाढ क्षेत्र में 10 से 12 बाढ चौकी बनाई गई है। वहीं करीब 16 बाढ स्थल है। उन्होंने बताया कि बारिश से जनपद में करीब 18 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। ये हैं आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों की स्थिति 1. मुजफ्फरनगर सदर क्षेत्र में छह आवास 2. बुढाना में एक आवास 3. जानसठ क्षेत्र में छह आवास 4.खतौली क्षेत्र में दो आवास

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




