Muzaffarnagar News: मीरापुर-जड़वड़ पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: मीरापुर। पिछले दो दिन की बारिश के कारण मीरापुर-जड़वड़ मार्ग जलमग्न हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर 3 से 4 फुट तक पानी भरा हुआ है, जिससे छात्रों और ग्रामीणों को कठिनाई हो रही है। locals ने प्रशासन से सड़क मरम्मत और जल निकासी की मांग की है।

Muzaffarnagar News: मीरापुर। लगातार पिछले दो दिन हुई बारिश के बाद मीरापुर-जड़वड़ मार्ग जलमग्न हो गया है। कई स्थानों पर लिंक मार्ग पर 3 से 4 फुट तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। कीचड़ और गड्ढों के कारण दुपहिया व चौपहिया वाहन इनमें फंस रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं, राहगीरों व अन्य ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई जगहों पर दोपहिया वाहनों तक का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में इस मार्ग की यही स्थिति बन जाती है। किन्तु इस बार हालात ज्यादा बदतर है।इसके बावजूद यहां जल निकासी और सड़क मरम्मत के स्थायी इंतजाम नहीं आज तक नहीं किए।
ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस सड़क की मरम्मत तथा जल निकासी के स्थायी समाधान की मांग की है।


