Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजी क्लीनिक सील

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लिनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बिना डॉक्टर के चल रहे क्लिनिक को सील किया गया और अभिलेखों की कमी पर नोटिस जारी किया गया। चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील तेवतिया के नेतृत्व में यह जांच की गई। विभाग ने इलाके में अवैध क्लिनिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजी क्लीनिक सील

Muzaffarnagar News: खतौली। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में बड़ी कार्रवाई की है। बिना डॉक्टर के चल रहे निजी क्लिनिक को सील की कार्रवाई की है। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया निर्देशन में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा अजय कुमार ने बुधवार को खतौली पहुंचकर निजी क्लीनिकों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले दयालपुरम में स्थित अनीता मेडिकेयर पर पहुंची जहां पर उन्होंने अभिलेखों की जांच की, जिसमें तर्ज एमबीबीएस डॉक्टर के न मिलने पर उन्होंने क्लीनिक का ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया। उसके बाद टीम एक निजी क्लीनिक पर पहुंचे जहां पर उन्होंने दस्तावेज, स्टाफ और व्यवस्था की जांच की।

अभिलेखों आधे अधूरे पाए जाने पर क्लीनिक केसंचालकक पर नोटिस की कार्रवाई की गई है। जांच के बाद डॉक्टर अशोक ने बताया कि जिन क्लीनिक के अभिलेखों में खामियां पाई गई उन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया की क्षेत्र में इसी तरह से निजी क्लीनिक पर कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि अभी क्षेत्र में ऐसे कई क्लीनिक है जो अवैध रूप से चल रहे हैं उन पर भी निरीक्षण किया जाएगा। अभियान के दौरान सीएचसी के डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।