विद्यार्थियों को मिला उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए करियर मार्गदर्शन
Muzaffar-nagar News - संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन और अपना एडमिशन अड्डा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 12 निजी विश्वविद्यालयों ने 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को करियर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। 50 से अधिक प्रिंसिपल और 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। लकी ड्रॉ में पुरस्कार भी वितरित किए गए।
संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन एवं अपना एडमिशन अड्डा के तत्वावधान में सोमवार को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न शहरों से 12 निजी विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों ने भाग लेकर 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को करियर का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल सहित प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
काउंसलर समृद्धि त्यागी ने बताया कि इस अवसर पर जिले के 50 से अधिक प्रिंसिपल, शिक्षक और 1000 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने संस्थान द्वारा संचालित कोर्सेज की जानकारी उपलब्ध कराई गई एव विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के माध्यम से दो लैपटॉप, 10 स्मार्टफोन, और 50 से अधिक आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम की सफलता के लिए अपना एडमिशन अड्डा और संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन की टीम ने कड़ी मेहनत की, जिसमें समृद्धि त्यागी और वैशाली चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डा. राजीव कुमार, संजीव शंकर, प्रविन्द्र दहिया आदि का विशेष योगदान रहा।--
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


