बैट्री व्यापारी के प्रतिष्ठान और घर पर जीएसटी का छापा

बैट्री व्यापारी के प्रतिष्ठान और घर पर जीएसटी का छापा

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में स्टेट जीएसटी विभाग ने इंवर्टर बैट्री व्यापारी के प्रतिष्ठान और घर पर छापेमारी की। इलेक्ट्रानिक उपकरण और कागजात जब्त किए गए। ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के नेतृत्व में की गई इस...

Sep 15, 2025 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

मुजफ्फरनगर में इंवर्टर बैट्री व्यापारी के प्रतिष्ठान और घर पर सोमवार की देर शाम स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। वहां से इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित कागजात कब्जे में लिए गए। रात भर टीम अधिकारियों ने जांच की। स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर मनोज शुक्ल टीम के साथ जानसठ पुल के नीचे स्थित सनमति ट्रेडर्स पर पहुंचे। वहां बैट्री ट्रेडिंग का कार्य मिला। इसी दौरान टीम ने पटेलनगर स्थित उनके घर पर भी छापेमारी शुरू की। छापेमारी से व्यापारियों में हडकंप मच गया। रातभर टीम के अधिकारियों ने जांच की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आगे की जांच के लिए टीम ने इलेक्ट्रोनिक उपकरण सहित दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। ज्वाइंट कमिश्ननर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की गई है। रात भर जांच की गई। इसके बाद भी टैक्स चोरी का पता चलेगी।