Muzaffarnagar News: स्कूल में बच्चों ने मनाया दादा-दादी दिवस

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: जानसठ कस्बे के एम्बियंस एकेडमी में दादा-दादी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। नन्हे छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे नृत्य और गीतों के साथ दादा-दादी का स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि दादा-दादी परिवार की नींव हैं, और इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को संस्कृति से जोड़ते हैं।

Muzaffarnagar News: स्कूल में बच्चों ने मनाया दादा-दादी दिवस

Muzaffarnagar News: जानसठ कस्बे के एम्बियंस एकेडमी में शनिवार को दादा-दादी दिवस बड़े उत्साह एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने दादा-दादी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम में बच्चों ने नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए एवं दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ जैसे मनमोहक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। दादा-दादी एवं बच्चों के लिए विभिन्न खेल व कहानी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या मनु मनोज गुप्ता ने कहा कि दादा-दादी परिवार की मजबूत नींव हैं। प्रबंधक भावेश गुप्ता ने सभी दादा-दादियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपने परिवार, संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: स्कूल में बच्चों ने मनाया दादा-दादी दिवस