Muzaffarnagar News: जानसठ में 121 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचने पर भोले का स्वागत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: जानसठ नगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। शिविर में 24 घंटे चिकित्सा, खानपान और अन्य सेवाएं प्रदान की गईं। शनिवार को गंगाजल लेकर आए शिव भक्तों का स्थानीय तिराहे पर स्वागत हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Muzaffarnagar News: जानसठ में 121 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचने पर भोले का स्वागत

Muzaffarnagar News: जानसठ। जानसठ नगर में प्रवेश करने पर कांवड़ियों का जानसठ डाक कावड़ सेवा शिविर में कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। शिविर में 24 घंटे की चिकित्सा सेवा, खाने की सेवा, प्रसाद की सेवा एवं अन्य जरूरत की सभी सेवाएं देने का प्रयास कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिव भक्त कांवड़ियों का जानसठ नगर में प्रवेश करने पर स्थानीय खतौली तिराहे पर जानसठ डाक कावड़ सेवा शिविर के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। तिलोरा निवासी कविंद्र 121 लीटर गंगा जल लेकर पहुंचने पर शिव भक्तों की टीम का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान गोपाल सैनी उर्फ टीटू, लाला सुरेश, प्रदीप उपाध्याय उर्फ बबली, अनिल भगत जी, प्रदीप राणा, मूलचंद सैनी, वेद प्रकाश सैनी, गौरव सिंगल, उदित भेंटवाल, अमित गुर्जर, आदेश प्रजापति, पारस, अक्षित, आयू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: जानसठ में 121 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचने पर भोले का स्वागत