बड़े मंगल पर सुंदरकांड यज्ञ में विश्व कल्याण की कामना की

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - पवित्र ज्येष्ठ मास के छठे और पुरुषोत्तम मास के चौथे बड़े मंगल पर शामली रोड स्थित गौशाला में सुंदरकांड यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ। मानव कल्याण परिषद द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य मानव कल्याण, समाज में सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना करना था। यज्ञ में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

बड़े मंगल पर सुंदरकांड यज्ञ में विश्व कल्याण की कामना की

पवित्र ज्येष्ठ मास के छठे और पुरुषोत्तम मास के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर शामली रोड स्थित स्थानीय गौशाला धर्मशाला के प्रांगण में मंगलवार को सुबह सुंदरकांड यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान बेहद उल्लासपूर्ण माहौल में और निर्विघ्न संपन्न हुआ। मानव कल्याण परिषद के कार्यक्त्रम संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया कि इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण, समाज में सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना करना है। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में अश्वनी रहेजा ने सपत्नीक व सपरिवार विधि-विधान से आहुतियां दीं।

धार्मिक कार्यक्रम में गौशाला मंत्री प्रवीण अरोरा एड., रमेश चंद्र बंसल, राजीव गर्ग, हरीश सचदेवा, संजय अरोरा, राज कुमार रहेजा, मनोज अरोरा, चंद्र मणि त्यागी, राधेश्याम अरोरा, योगेन्द्र नारंग, भुवनेश्वर ग्रोवर, राजीव रहेजा, सुधीर चौधरी, धर्मेंद्र चंचल, विजय सिंधी, सुनील अरोरा, पंडित कमल नारायण, पंडित शिवेश और नवीन कुमार सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग सपत्नीक उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।