कवाल जैन मन्दिर की वार्षिक रथयात्रा उत्साह से निकाली

कवाल जैन मन्दिर की वार्षिक रथयात्रा उत्साह से निकाली

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर की वार्षिक रथ यात्रा का रजत जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक पूजन हुआ और रथ यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सैनी भी शामिल हुए।

Dec 14, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर पारस नगरी कवाल की भव्य वार्षिक रथयात्रा का रजत जयंती उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार को आयोजित रजत जयंती उत्सव में श्री जी का अभिषेक पूजन श्री मंदिर की में समाज के धर्म बंधुओं द्वारा हुआ। श्री मंदिरजी के मुख्य द्वार श्री पारस द्वारा का लोकार्पण स्व. ला. रामचंद्र सहाय स्व. ला. हुकम चंद जैन सरपंच कवाल वालों के परिवार द्वारा हुआ। आयोजन की सभी प्रमुख धार्मिक क्रियाएं पंडित रजनीश जैन द्वारा संपन्न कराई गई। समारोह की अध्यक्षता विजयपाल जैन, संजय जैन, अजय जैन शाहदरा द्वारा की गई। इस अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सैनी एवं ग्राम प्रधान पति मोहम्मद इस्लाम रहे। रथ यात्रा की ग्राम वासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा करके भव्य अगवानी की। रजत उत्सव पर भगवान के रथ को फूलों के द्वारा बहुत सुंदर सजाया गया। रथ यात्रा श्री मंदिर जी से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए अंत में मंदिर पर आकर संपन्न हुई रथ यात्रा के श्री मंदिर की में आने पर पाण्डुकशीला पर जिनेंद्र भगवान का अभिषेक पूजन किया गया। रथ यात्रा की व्यवस्था में कुमरेश चंद, अरविंद जैन, संदीप जैन, नीरज जैन, अतुल जैन, कुलदीप, आशीष, अनुभव, पारस, मनीष, हर्ष जैन, महिलाओं में प्रेक्षा जैन, ममता जैन, नीतू जैन, अलका जैन, रचना जैन, अर्चना जैन, संगीता जैन का विशेष सहयोग रहा।