धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा
Muzaffar-nagar News - कस्बे में बालाजी दरबार सेवा मंडल द्वारा भगवान कृष्ण की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बैंड, डीजे की धुन पर होली खेलकर भक्ति का आनंद लिया। यात्रा पंजाबी कालोनी से शुरू होकर विभिन्न स्थलों से होती हुई वापस पहुंची। नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

कस्बे में बालाजी दरबार सेवा मंडल द्वारा भगवान कृष्ण की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बैंड-बाजों व डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल से होली खेलकर भक्तिरस का आनंद लिया। बालाजी दरबार सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित पालकी यात्रा का शुभारम्भ बाला जी दरबार सेवा मण्डल के संस्थापक अरुण यादव व उनकी धर्मपत्नी आँचल ने राधा-कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की। पालकी यात्रा में भगवान श्री गणेश, ब्रह्मा-विष्णु-महेश भगवान,माँ सरस्वती-माँ लक्ष्मी- माँ काली,राधा कृष्ण, शिव-काली नृत्य, भगवान श्री कृष्ण-बलराम, शिव बारात,राम लक्ष्मण,भगवान परशुरामजी, कृष्ण बलराम, राधा-कृष्ण पालकी , लड्डू गोपाल जी का रथ ,खाटू श्याम जी का रथ,तथा बैण्ड, डीजे व ढोल शामिल रहे।
भक्तो ने भजनो व देशभक्ति के गानो पर नृत्य कर फूलों व अबीर गुलाल से जमकर होली खेली। पालकी यात्रा पंजाबी कालोनी से शुरू होकर थावर वाली मस्जिद, वैश्य धर्मशाला, सर्राफा बाजार, मुख्य चौराहा, सराय गेट, थाना चौराहा व मुख्य बस स्टेण्ड से होती हुई वापस पंजाबी कालोनी के राम मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान नागरिकों ने अनेक स्थानों पर पालकी यात्रा का पुष्पवर्षा कर व जलपान कराकर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा के आयोजक अरूण कुमार यादव व उनकी धर्मपत्नी आँचल रहे तथा व्यवस्था बनाने वालों में मुख्यरूप से मोनू ठाकुर, राजेश यादव,नितिन शर्मा,अंकित राठी,उमेश कुमार, पीयूष मित्तल, विपुल शर्मा, सचिन ठाकुर,सचिन गुप्ता,नीरज भटनागर, संजय माहेश्वरी,सोनू कश्यप,विकास कौशिक,संजीव मेहता,रूप सिंह प्रजापति,प्रद्युम्न शर्मा, सचिन मिश्रा , अर्जुन ठाकुर,विपुल शर्मा, डॉ अशोक,कृष्ण खटीक,आयुष काम्बोज,मोहन सैनी,मधु शर्मा, आंचल, अलका, सुधा रानी, कु शालू,ममता आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


