Grand Jain Rath Yatra Festival Celebrated with Joy in Town जैन समाज ने धूमधाम से निकाली श्रीजी की रथयात्रा, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsGrand Jain Rath Yatra Festival Celebrated with Joy in Town

जैन समाज ने धूमधाम से निकाली श्रीजी की रथयात्रा

Muzaffar-nagar News - फोटो 104- बुढ़ाना। कस्बे में जैन समाज ने वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर श्रीजी की रथयात्रा निकली गई। जिसमें कई बैंड बाजे व आ

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरFri, 12 Sep 2025 11:33 PM
share Share
Follow Us on
जैन समाज ने धूमधाम से निकाली श्रीजी की रथयात्रा

कस्बे में जैन समाज ने वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर श्रीजी की रथयात्रा निकली गई। जिसमें कई बैंड बाजे व आकर्षक झांकियां शामिल रही। कस्बे के श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रीजी की रथयात्रा निकालने से पूर्व रथ पर बैठने के लिए बोली लगाई गई। रथयात्रा मंदिर से शुरु होकर बड़ा बाजार, पीठ बाजार, रिंग रोड, सदर बाजार, कांधला रोड, सब्जी मंडी, नदी मंदिर रोड से होकर वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई थी। रथयात्रा में नरेंद्र जैन, आशीष जैन, महेश जैन, सत्येंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, विजेंद्र जैन, संदीप जैन, डा. पवन जैन आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।