भगवान महावीर जयंती पर धूमधाम से विशाल रथयात्रा निकाली
Muzaffar-nagar News - कस्बे में सकल जैन समाज ने भगवान महावीर जयंती और आचार्य ज्ञान सागर महाराज के दीक्षा दिवस पर भव्य रथ यात्रा निकाली। रथ यात्रा शांतिनाथ जिनालय से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए पदम प्रभु जिनालय पहुंची। नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया।

कस्बे में सकल जैन समाज ने भगवान महावीर जयंती व आचार्य ज्ञान सागर महाराज के दीक्षा दिवस पर भव्य एवं विशाल रथ यात्रा निकाली । रथ यात्रा में बनी झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रही । कस्बे में सकल जैन समाज के तत्वावधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव व देवलोक गामी आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस पर मंगलापुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय से भव्य एवं विशाल रथयात्रा निकाली गई । लकी ड्रा के माध्यम से स्वर्ण रथ में अरविंद जैन श्री जी की मूर्ति को लेकर बैठे जबकि सारथी प्रदीप जैन श्रेणिक जैन , सौधर्म इंद्र अभिनव जैन व रविंद्र जैन , कुबेर पंकज जैन ऋषभ जैन बने ।
आचार्य श्री की महाआरती सुरेंद्र जैन टीकमगढ़ वालों ने की तथा आचार्य श्री की चरण छतरी पर पाद प्रक्षालण संजीव जैन हर्षित जैन ने किया । इससे पूर्व ध्वजारोहण प्रदीप जैन ने किया । रथ यात्रा मंगलापुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई पदम प्रभु जिनालय पहुंची जहां से वापस शांतिनाथ जिनालय पर आकर संपन्न हुई । जहां श्री जी का अभिषेक हुआ । सकल जैन समाज के लोगों ने रथ में विराजमान श्री जी की विभिन्न स्थानों पर आरती उतारी तथा नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया । रथ यात्रा में जैन धर्म पर बनी आधारित झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रही । रथयात्रा को सफल बनाने में सकल जैन समाज के संरक्षक बालेश जैन , सुंदरलाल जैन , राकेश चंद्र जैन , ललित जैन , अमित जैन ग्रोविल , विक्की जैन , उमंग जैन , वैभव जैन , आगम जैन , राहुल जैन , सतीश चंद्र जैन , अरिहंत जैन व अमित जैन पेंट वालों आदि का योगदान रहा ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


