
ग्रामीण पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Muzaffar-nagar News - भारतीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने गांव के धनवीर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में सुरक्षा की गुहार लगाई और कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने गौरव पर पुलिस को परेशान करने का आरोप लगाया है।
भारतीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए, सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं संघ के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलोरा निवासी भारतीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही धनवीर पुत्र सुरेंद्र सिंह के यहां विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। धनवीर ने शक के आधार पर गौरव के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
गौरव चौधरी ने अपने संघ के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। सूचना के आधार पर मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी, मेरठ के जिला अध्यक्ष विनय चौधरी, प्रभारी अमित, अनिल खारी, सोनू मूंछ, संजय सिंह, वंश कुमार, विकास कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि गौरव आए दिन शराब पीकर अनावश्यक रूप से पुलिस को फोन कर परेशान करता है इसीलिए उसे कोतवाली बुलाया था अपने बचाव के लिए लोगों को लेकर आया था सख्त हिदायत दी गई है यदि आगे से बेवजह पुलिस को परेशान करेगा तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




