Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsGanga Snan Mela 2023 Preparations Underway for Kartik Purnima Festivities
कमिश्नर व डीआईजी ने लिया गंगा स्नान मेले की तैयारियों का जायज़ा

कमिश्नर व डीआईजी ने लिया गंगा स्नान मेले की तैयारियों का जायज़ा

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - फोटो 104 से 106 शुकतीर्थ मे जिला पंचायत की ओर से आयोजित किये जाने वाले गंगा स्नान मेले मे श्रद्धालुओं के भारी संख्या मे आगमन व

Oct 28, 2025 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

मोरना । कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आगामी दो नवम्बर से छह नवम्बर तक शुकतीर्थ मे गंगा स्नान मेले का आयोजित किया जायेगा। मेले मे श्रद्धालुओं को उचित सुविधाएं प्रदान करने के लिए व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को कमिश्नर व डीआईजी ने अधिकारियो संग गंगा घाट, मेला स्थल पर जाकर निरिक्षण किया। पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ मे जिला पंचायत की ओर से आयोजित किये जाने वाले गंगा स्नान मेले मे श्रद्धालुओं के भारी संख्या मे आगमन व व्यवस्थाओ को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।सोमवार को शुकतीर्थ पहुंचे सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय व डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सीडीओ कमल किशोर कण्डारकर देशभूषण,एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह,एडीएम प्रशासन संजय कुमार,एसपी देहात आदित्य बंसल, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, एसडीएम जानसठ राहुल देव भट्ट,सीओ देवव्रत वाजपेई ने गंगा घाट के दोनों ओर निरीक्षण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो नवंबर की शाम गंगा घाट पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मे श्रद्धालुओं के लिए सीढ़ियों पर बैठने तथा वीआईपी व्यक्तियों के लिए अलग से सिटिंग व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरिक्षण किया। अधिकारियो के दल ने मेला स्थल पर जाकर वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम,श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था आदि के संबंध मे अधिकारियो को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान मेला प्रभारी विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। भिन्न होगा इस बार मेले का आयोजन गंगा स्नान मेले का आयोजन इस बार भिन्न होगा।सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए इस बार श्रद्धालुओं द्वारा मुख्य मार्ग किनारे व घाट के आस-पास लगाये जाने वाले डेरे इस बार केवल मेला स्थल पर ही लगेंगे। मार्गो के किनारे डेरे के लिए चिन्हित किये गये स्थानों पर बंधी रस्सीयो को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है।इस बार सतगुरु समनदास आश्रम के सामने अलग से वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।