सूर्य नमस्कार से सबसे ज्यादा चर्बी बर्न होती है: योगाचार्य
मुजफ्फरनगर के ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क मोटापा रोग निवारण शिविर के चौथे दिन योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने साधकों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। शिविर में प्राणायाम के माध्यम से इम्युनिटी बढ़ाने और मोटापा कम करने के उपाय भी सिखाए गए।

मुजफ्फरनगर भारतीय योग संस्थान द्वारा ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क मोटापा रोग निवारण शिविर के चौथे दिन साधकों को योग के गुर सिखाए। शिविर की शुरुआत जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ कराई। उन्होंने ताड़ासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन और मंडूकासन का अभ्यास कराया।जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने नौकासन, पवनमुक्तासन व मर्कटासन कराए। एकमात्र सूर्य नमस्कार से सबसे ज्यादा अतिरिक्त चर्बी बर्न होती है, जिससे मोटापा दूर होता है। प्राणायाम से शरीर में ऑक्सीजन बढ़ती है और इम्युनिटी मजबूत होती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


