चार दिवसीय नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आज से

Apr 08, 2026 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में 8 से 11 अप्रैल तक शिवलोक आश्रम में नि:शुल्क प्राकृतिक स्वास्थ्य शिक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला सिखाना है। विशेषज्ञ मोटापा, शुगर, बीपी, हृदय रोग, और अन्य समस्याओं के प्राकृतिक उपचार बताएंगे।

चार दिवसीय नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आज से

मुजफ्फरनगर। तहसील के अंतर्गत शिवलोक आश्रम, रामराज में बुधवार 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक नि:शुल्क प्राकृतिक स्वास्थ्य शिक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दर्शन नैचर क्योर सेंटर, गुड़गांव के सहयोग से आयोजित इस चार दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी दवा के स्वस्थ रहने की कला सिखाना है। शिविर का औपचारिक उद्घाटन बुधवार गत 8 अप्रैल को प्रात: 11 बजे बिजनौर सांसद चन्दन चौहान द्वारा किया जाएगा। इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा मोटापा, शुगर, बीपी, हृदय रोग, लिवर-किडनी की समस्याओं, सर्वाइकल, तनाव और महिलाओं के पीसीओडी जैसे रोगों से प्राकृतिक रूप से निजात पाने के गुर सिखाए जाएंगे।

परामर्श एवं उपचार प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा आध्यात्मिक सत्संग सायं 3 बजे से 5 बजे तक होगा। आयोजक उदय सिंह और सरबजीत कौर ने क्षेत्रवासियों से इसका लाभ उठाने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।