अलग अलग हादसों में चार घायल
Apr 06, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के निर्धना मोड पर तेज रफ्तार बाइकों के कारण एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दो अलग-अलग हादसों में बाइकों की टक्कर हुई। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी चरथावल भिजवाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

थाना क्षेत्र के निर्धना मोड और बाइक हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।मुजफ्फरनगर थानाभवन मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से लगातार होते हादसों से चरथावल क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति रोष है। चरथावल के निर्धना मोड पर बाइक सवार युवक तेज रफ्तार के चलते महिला सहित पेड़ से टकराकर घायल हो गए।वही एक अन्य हादसे में दो बाईकों के आमने सामने की टक्कर में थानाभवन मार्ग पर दो अन्य युवक घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी चरथावल भिजवाया जहां से चारो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


