पूर्व विधायक ने क्षतिग्रस्त मकानों का किया मुआयना

Jan 15, 2026 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - कस्बे में पाइप लाइन लिकेज के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने डीएम को स्थिति से अवगत कराया और ईओ से रिपोर्ट बनाने के लिए कहा। बस्ती के लोगों ने हंगामा किया, जिसके बाद जल निगम और नगर पंचायत के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक ने पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक ने क्षतिग्रस्त मकानों का किया मुआयना

कस्बे में पाइप लाइन लिकीज होने से क्षतिग्रस्त हुए मकानों को देखने के लिए पूर्व विधायक मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक ने डीएम को कॉल कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। साथ ही ईओ से कमेटी का गठन कर मकानों की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजने को कहा है। कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा में करीब छह माह से पानी की लाइन लिकीज होने से कई मकान क्षतिग्रस्त होकर गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। बस्ती के लोगों द्वारा बुधवार को हंगामा करने पर जल निगम के जेई व नगर पंचायत ईओ मौके पर पहुंचे थे। इसका दोष दोनों अधिकारी एक दूसरे पर मढ़ते नजर आए।

इसकी जानकारी मिलते ही गुरुवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक मौके पर पहुंचे और पीड़ित मकान मालिकों से वार्ता कर उन्हें हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने मामले से डीएम को अवगत कराने के साथ ही नगर पंचायत के ईओ आलोक रंजन से फोन पर वार्ता करते हुए उनसे नाराजगी प्रकट की। साथ ही उन्हें जिलास्तर से एसडीओ, जल निगम व नगर पंचायत के जेई की एक समिति बनाकर सभी मकानों की रिपोर्ट बनाकर कल डीएम को भेजने को कहा है। इस मौके पर सभासद अजय संगल, मोनू मलिक, मुकेश शर्मा, अंकुश राठी, परमेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;