Muzaffarnagar News: पूर्व सभासद ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर दी आत्मदाह की धमकी
Muzaffarnagar News: नगर पंचायत में एक पूर्व सभासद अमित गांधी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी। यह घटना उनके प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के निर्देशों का पालन न करने के कारण हुई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। गांधी का कहना है कि वह प्रदूषण समस्याओं को लेकर थक चुके थे।

Muzaffarnagar News: नगर पंचायत में ईओ के कार्यालय में एक पूर्व सभासद ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की धमकी देने से हड़कंप मच गया। ईओ द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने पूर्व सभासद को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग करने में चालान कर दिया। कस्बे के कोतवाली रोड पर पूर्व सभासद अमित गांधी का लोहे का कारखाना है। जिसकी शिकायत उनके पड़ोसियों के द्वारा 18 दिसम्बर 25 को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को की गई थी। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने कारखाने को बंद करने के लिए नगर पंचायत ईओ आलोक रंजन को निर्देशित किया था। उसी क्रम में ईओ द्वारा दो बार नोटिस दिया गया।
जिसमे कारखाना बंद करने अथवा समय अवधि के लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से आदेश प्राप्त करने के लिए कहा गया था। पूर्व सभासद अमित गांधी सोमवार दोपहर करीब एक बजे नगर पंचायत में ईओ कार्यालय में पहुंचे। ईओ ने बताया कि अमित गांधी उनसे समय अवधि की मांग कर रहा था। मेरे द्वारा समय अवधि कंट्रोल बोर्ड द्वारा ही दिए जाने के कहने पर आवेश में आकर अमित गांधी ने बुलेट से पेट्रोल निकाल कर कार्यालय में आकर अपने ऊपर डाल लिया। इस पर उन्होंने सीओ को फोन किया, तो मौके पर पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने अमित गोयल को हिरासत में लिया गया और नगर पंचायत की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शांतिभंग में अमित का चालान कर दिया।दूसरी ओर पूर्व सभासद अमित गांधी का कहना है कि वह प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुका है। उसने दुखी होकर यह कदम उठाया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


