ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरकोहरे ने किया जनजीवन अस्त व्यस्त, बढ़ी ठंड

कोहरे ने किया जनजीवन अस्त व्यस्त, बढ़ी ठंड

एनएच-58 पर वाहनों को गति पर लगा ब्रेक, जलानी पड़ी फॉग लाइट

कोहरे ने किया जनजीवन अस्त व्यस्त, बढ़ी ठंड
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरFri, 15 Jan 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिन से जनपद में शीतलहर और घने कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे के चलते शहर और देहात क्षेत्र में जन जीवन अस्त, व्यस्त रहा। इस दौरान एनएच-58 पर वाहनों को गति पर ब्रेक लग गए। घने कोहरे के चलते वाहन स्वामियों को फॉग लाइट जलानी पड़ी। वही इस दौरान गनिमत रही की कोई हदसा पेश नहीं आया। वही घने कोहरे और शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जनपद में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ और आर्दता 100 प्रतिशत रही।

शुक्रवार को सुबह से ही शहर और देहात क्षेत्र में घने कोहरे ने अपनी दशतक दे दी थी। जिसके चलते घने कोहरे में लोगों को आने जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कोहरे में 10 से 15 मीटर की दूरी पर भी वाहन नजर नहीं आ रहे थे। दोपहर बाद सूरज तो निकला पर कोहरे और ठंडी हवा के आगे धूप फिकी रही। वही मौसम विभाग ने चेताया है कि जनपद में अभी लोगों को कोहरे और ठंड़ से निजात नहीं मिलने वाली है। शहर और देहात क्षेत्र में सुबह व रात के समय कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। वही जनपद में कुछ स्थानों पर पाला भी नजर आया। इस दौरान सुबह के समय जमीन पर हल्की बर्फ की सफेद चादर नजर आई । जिसके चलते गुरुवार को तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। जनपद में सुबह के समय शहर और देहात क्षेत्र में हल्का कोहरा दिखाई दिया। लेकिन बाद में मौसम साफ होने की वजह से सुर्य देव के दर्शन हुए। लेकिन हवा में ठंड़क होने से लोग कापंते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें