Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsFiring Incident in Kuti Village Four Arrested in Farmer s Home Attack
 कुटबी गांव फायरिंग प्रकरण में चार आरोपियों को जेल भेजा

कुटबी गांव फायरिंग प्रकरण में चार आरोपियों को जेल भेजा

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - - कुटबी गांव में किसान के घर फायरिंग एवं हमला कर दहशत फैलाने का आरोप फालोअप: कुटबी गांव फायरिंग प्रकरण में चार आरोपियों को जेल भेजाफालोअप: कुटबी गांव

Oct 18, 2025 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र के कुटबी गांव में एक दिन पूर्व एक किसान के मकान पर गांव के ही कुछ लोगों ने जबरदस्त फायरिंग करते हुए दहशत का माहौल पैदा कर दिया। इस दौरान फायरिंग करने वाले लोग अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में शाहपुर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव कुटबी निवासी मोहित चौधरी के मकान पर गत दिवस कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों में सवार होकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान मोहित एवं उसका परिवार बाल-बाल बच गया। इस मामले में मोहित चौधरी ने गांव के रवि तथा बिट्टू के खिलाफ नामजद एवं अन्य 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने फायरिंग की सूचना पर गत दिवस मौके पर पहुंचकर चार गाड़ियों को सीज कर दिया था। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए दबिशें डाली। शाहपुर थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने इनमें से चारों अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जाता है कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;