ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरबर्थ डे पार्टी में कहासुनी पर पथराव, कई घायल

बर्थ डे पार्टी में कहासुनी पर पथराव, कई घायल

नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाजा वाली पुलिया पर वाल्मीकि बस्ती में दो पक्षों के बीच देर रात बर्थडे पार्टी में आपसी विवाद में कहासुनी होने के बाद जमकर पथराव हो गया। करीब आधे घंटे तक चले...

बर्थ डे पार्टी में कहासुनी पर पथराव, कई घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSat, 01 Dec 2018 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाजा वाली पुलिया पर वाल्मीकि बस्ती में दो पक्षों के बीच देर रात बर्थडे पार्टी में आपसी विवाद में कहासुनी होने के बाद जमकर पथराव हो गया। करीब आधे घंटे तक चले पथराव में कई लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दो महिलाओं समेत पांच घायलों को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया है। पुलिस के अनुसार गाजा वाली पुलिया निवासी पवन के यहां बर्थडे पार्टी थी।

इसी दौरान दो पक्षों के बीच डीजे पर नाचने को लेकर आपस में विवाद हुआ। आरोप है कि इसी विवाद में रमाकांत प्रशांत व प्रभात आदि ने अपने साथियों के साथ कमल मोनू व रोहन पक्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया शोरगुल वह हो हल्ले के बीच पथराव से क्षेत्र में भगदड़ मच गई गाजिया वाली पुलिया पर सरवट रोड का यातायात भी रुक गया। सूचना मिलने पर पीआरवी की तीन गाड़ियां व सिविल लाइन पुलिस के साथ ही अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लाठियां फटकार कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा पांच घायलों को जिला अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराने के बाद तहरीर के आधार पर हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें